Search

 
 
 

धनबाद : धर्माबांध में चोरी करते ते 3 चोर गिरफ्तार

 

चोरी की बैटरी, रिसीवर, पांच मोबाइल बरामद

Katras : चोरी की वारदात को अंजाम देते तीन अपराधियों को धर्माबांध पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया है. उनने पास से चार बैट्री, एक सब्बल , एक रिसीवर व पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं . उक्त जानकारी शुक्रवार को बाघमारा डीएसपी आनंद ज्योति मिंज ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ धर्माबॉध ओपी में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. पुलिस को नीचे देवघरा में तीन लोगों द्वारा टावर की बैट्री खोले जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के तुरंत बाद ओपी प्रभारी कमलेश कुमार ने पुलिस के अन्य जवानो के साथ छापामारी की. मौके से बैट्री चोरी करते धनसार निवासी राजू मिश्रा, बिट्टू गुप्ता व गौतम सिंह को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. पूछताछ में तीनों ने बैट्री चोरी में संलिप्त होने की बात स्वीकार की है. उनके पास से एक कार भी जब्त की गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही