Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे 3 ट्रक जब्त

 
Maithon : एसओजी की टीम ने मैथन पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की रात मैथन टोल प्लाजा के समीप प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली लदे तीन ट्रकों को पकड़ा. पुलिस ट्रकों के चालक, खलासी समेत 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी. पुलिस की इस कारवाई से मांगुर मछली के धंधेबाजों में हड़कंप है. बताया जाता है कि प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध धंधे में वर्णवाल गुट, यादव गुट व मंडल गुट शामिल हैं, जो आपासी गठजोड़ से अवैध करोबार धड़ल्ले से कर रहे हैं. तीनों गुट के लोग अपने-अपने वाहनों को बंगाल से झारखंड की सीमा में टपाने की फिराक में थे. धनबाद के एसएसपी एचपी जर्नादनन को इसकी गुप्त सूचना मिली. उन्होंने तुरंत एसओजी टीम को कारवाई करने का निर्देश दिया. टीम ने अचानक मैथन टोल प्लाजा पहुंचकर जांच अभियान शुरू कर दिया. कार्रवाई से पहले टीम ने मैथन पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी कि मांगुर मछली के खिलाफ ऑपरेशन करना है. जानकारी के अनुसार, प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बंगाल से मैथन के रास्ते बिहार व यूपी ले जाई जा रही थी. मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि मस्त्य विभाग की टीम मछली का सैंपल लेकर गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद धंधेबाजों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-a-dry-tree-that-fell-on-the-ground-suddenly-stood-up-people-are-believing-it-to-be-a-divine-miracle/">बोकारो

: जमीन पर गिरा सूखा पेड़ अचानक खड़ा हुआ, लोग मान रहे दैवीय चमत्कार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही