Search

 
 
 

धनबाद : बैंकमोड़ ओवरब्रिज पर पुलिस से मारपीट के आरोपी 3 युवक गए जेल

बैंकमोड़ ओवरब्रिज पर रांग साइड से जा रहे कार कार सवार चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस व चौकीदार से मारपीट की.पुलिस ने तीन युवकों को पकड़कर जेल भेज दिया.
 

Dhanbad : धनबाद के बैंकमोड़ ओवरब्रिज पर रांग साइड से जा रहे कार सवार चार युवकों को वहां तैनात ट्रैफिक पुलिस के मना करने पर युवकों ने पुलिस व चौकीदार के साथ मारपीट की. इस दौरान एक जवान को गाड़ी से कुचलने का प्रयास भी किया. पुलिस ने आरोपी तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

 जेल भेजे गए युवकों में झरिया बनियाहीर सात नंबर निवासी अविनाश कुमार, कोयरीबांध निवासी शुभम गुप्ता, सिंह नगर कतरास मोड़ निवासी रंजन सिंह शामिल हैं. जबकि झरिया कोयरीबांध निवासी अमन सिंह गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा. इस मामले में ट्रैफिक एएसआई मुन्ना कुमार रवि की लिखित शिकायत पर बैंक मोड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही