Search

 
 
 

धनबाद : गोधर में कार के धक्के से बाइक सवार 3 युवक जख्मी

 
Kendua : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर गोधर लहरा मंदिर के निकट गुरुवार को कार के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें दो सहोदर भाई हैं. घायलों में चंदन कुमार (30), रोहित भुइयां (21) व बिट्टू कुमार (20)  शामिल हैं. दुर्घटना के बाद दो युवकों को स्थानीय लोगों के सहयोग से तत्काल अस्पताल भेजा गया. वहीं रोहित जख्मी हालत में काफी देर तक मंदिर के निकट बैठा रहा. कुछ लोगों ने केंदुआडीह पुलिस को भी सूचना दी पर मात्र डेढ़ किलोमीटर दूरी होने के बावजूद पुलिस एक घंटे तक नहीं पहुंची. बताया गया कि सुबह करीब 11 बजे दो बाइक पर सवार युवक तेजी से एक- दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहे थे. तभी मंदिर के पास एक बाइक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई. बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर कर घायल हो गए. तीनों कार्मिक नगर, धनबाद के रहनेवाले हैं. यह भी पढ़ें : ऊर्जा">https://lagatar.in/after-the-reorganization-of-the-energy-department-the-duties-of-the-officers-were-divided/">ऊर्जा

विभाग के पुनर्गठन के बाद अफसरों के कार्यों का हुआ बंटवारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही