Search

 
 
 

धनबाद: आरसेटी कार्यालय ढांगी में 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण शुरू

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) आरसेटी कार्यालय ढांगी में शनिवार 2 जुलाई को महिलाओं के लिए 30 दिवसीय  सिलाई प्रशिक्षण  शुरू हो गया. उद्घाटन धनबाद जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राजेश कुमार सिन्हा ने किया. उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आरसेटी द्वारा चलाया जा रहा कार्यक्रम सराहनीय है. स्वरोजगार की दिशा में यह बेहतर कदम है. प्रशिक्षण के बाद लोन की आवश्यकता होने पर बैंक सहयोग करेगा. उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को मन लगाकर प्रशिक्षण लेने को कहा. आरसेटी के निदेशक समीर कुमार ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार दिलाने की दिशा में यहां निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. महिलाएं स्वरोजगार के जरिये परिजनों का भरन पोषण कर सकेंगी. इस मौके पर एलडीएम ने प्रशिक्षण पोशाक वितरण किया. प्रशिक्षण में बलियापुर, टुंडी, बाघमारा, गोविंदपुर के प्रशिक्षणार्थी शामिल है. प्रशिक्षण उद्घाटन में संकाय सदस्य अधेन्दू विकास, प्रशिक्षक सपना कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही