Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : गोधर में ओबी स्खलन के 30 घंटे बाद प्रबंधन ने की खोज अभियान की खानापूर्ति

Putki : बीसीसीएल की गोधर कोलियरी अंतर्गत यूसीसी आउटसोर्सिंग में 17 अप्रैल की सुबह ओबी स्खलन से कोयला चुन रहीं दो महिलाएं उसकी चपेट में आकर घायल हो गई थीं. दोनों के ओबी में दबे होने होने की आशंका जताई गई. जिला खनन विभाग के निर्देश पर एनजीकेसी गोधर प्रबंधन ने घटना के करीब 30 घंटे बाद 18 अप्रैल की दोपहर खोज अभियान चलाया. आनन-फानन में महज 20 मिनट में अभियान की खानापूर्ति कर ओबी में किसी के भी नहीं दबे होने का ऐलान कर दिया गया. इधर, स्थानीय लोगों ने प्रबंधन के खोज अभियान पर सवाल खड़े किए हैं. उनका कहना है कि अभियान में केवल प्रबंधन के ही लोग शामिल थे. पोकलेन से कुछ बालू,ओबी व कोयला को इधर-उधर कर उसका वीडियो बनाया गया और अभियान की खानापूर्ति कर दी गई. अभियान में एनजीकेसी के पीओ एमपी सिंह,मैनेजर मिंटू कुमार व  सीआईएसएफ की टीम शामिल थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-celebrate-eid-with-brotherhood-police-keeping-an-eye-on-those-spreading-rumors/">धनबाद

: ईद भाईचारे के साथ मनाएं, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही