Search

धनबाद:  समाज में मुकाम बनाने वाली 30 विभूतियां “मारवाड़ रत्न” से सम्मानित

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच का दो दिवसीय अधिवेशन शनिवार18 मार्च  को अपने संघर्ष के दम पर समाज में उत्कृष्ट मुकाम बनाने वाले 30 विभूतियों को “मारवाड़ रत्न” सम्मान से शुरू हुआ. धनबाद कोयलांचल के धनसार स्थित सिद्धिविनायक धर्मशाला में 18 मार्च से आयोजित अधिवेशन में राज्य भर से 1000 से अधिक लोगो का जुटान हुआ. अधिवेशन रविवार तक तक चलेगा. अधिवेशन का उद्घाटन केंद्रीय संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. सभा को संबोधित करते हुए अर्जुन मेघवाल ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में राजस्थानी समाज का योगदान अहम रहा है. जिसे कभी भुलाया नही जा सकता और परोपकार के हर कार्य में मारवाड़ी समाज की भूमिका सराहनीय रही है. युवा मंच के लोगों की यह नैतिक जिम्मेवारी है कि वे अपने पूर्वजों व अग्रजों के बताए पथ पर चलें और समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें. धनबाद शाखा के अध्यक्ष सुभाष लखमीनिया के नेतृत्व में अधिवेशन को आयोजित किया गया है और इसके स्वागताध्यक्ष चेतन गोयनका हैं.  अधिवेशन का नाम "आह्वान" है, जबकि इसका थीम है प्रयास , प्रगति और परिवर्तन. अधिवेशन के पहले दिन शनिवार को जरूरतमंद मेघावी छात्राओं को श्रीराम सेल्स की ओर से 10 साइकिल का वितरण किया गया. प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विक्रम सेठया ने शनिवार को अपने 1 घंटे के सत्र में व्यक्तित्व विकास और सांगठनिक क्षमताओं का क्रमिक उत्कर्ष करने सहित सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं पर मोटिवेशनल स्पीच के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया. उद्घाटन-सत्र में धनबाद सांसद पी एन सिंह, पूर्व राज्यसभा संसाद महेश पोद्दार, धनबाद के पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानियाँ, रवि अग्रवाल, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र भट्टड़ आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक पवन सोनी, धनबाद शाखा सदस्य तथा धनबाद शक्ति शाखा के दर्जनों सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp