Search

धनबाद : निरसा क्षेत्र में 30  हजार की आबादी पानी के लिए परेशान

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा क्षेत्र में लगभग 30 हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है. मध्य पंचायत की मुखिया रीता देवी ने उपायुक्त को पत्र लिख कर क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति की मांग की है. पत्र में लिखा गया है कि पीएचईडी विभाग पर्व-त्योहार के समय भी नियमित जलापूर्ति नहीं कर पा रहा है. पहले पर्व के समय 24 घंटे में तीन बार जलापूर्ति होती थी. परंतु अब एक बार भी ठीक से जलापूर्ति नहीं की जा रही है. पत्र में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई है, साथ ही चेतावनी दी गई है कि 15 दिनों में स्थिति नहीं सुधरी तो पंचायत के लोगों के साथ निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में 24 घंटे के धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. तब भी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो लोग भूख हड़ताल पर बैठने के लिए बाध्य होंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp