Search

 
 
 

धनबाद: मनईटांड़ में 30 वर्षीय बिजली मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 

धनसार थाना को नहीं दी गई सूचना, पुलिस के सरायढेला से फर्द बयान की प्रतीक्षा

Dhanbad: धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत मनईटांड़ कुम्हारपट्टी निवासी बिजली मिस्त्री 30 वर्षीय विक्की कुमार ने बुधवार की देर रात अपने घर में फंदे से झूल कर जान दे दी. गुरुवार 15 जून की सुबह उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई. इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों की मदद से कमरे के भीतर झांका तो उनका पुत्र फंदे से झूल रहा था. लोगों ने धनसार पुलिस को मामले की जानकारी दी. पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजन विक्की को एसएनएमएमसीएच ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पिता देवनाथ राम ने बताया कि उनका पुत्र बिजली विभाग में मैनडेज मिस्त्री था. सात माह पहले ही उसकी शादी आसनसोल में हुई थी. कुछ दिन पहले पत्नी मायके चली गई है. बुधवार की देर रात उनका पुत्र घर आया और खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया. सुबह कमरे के अंदर उसे फंदे से झूला हुआ देखा. हालांकि फांसी लगाने के कारणों का कुछ पता नहीं चला है. धनसार थाना प्रभारी राजदेव सिंह का कहना है कि आत्महत्या की सूचना धनसार पुलिस को नहीं दी गई है. अगर सरायढेला थाना से फर्द बय़ान आया तो कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही