Search

 
 
 

धनबाद : शिविर में 300 लागों की जांच, 136 का होगा मुफ्त मोतियाबिंद ऑपरेशन

 
Maithon : पंचेत के पतलाबाड़ी स्थित दामोदर वैली टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 10 जनवरी को नेताजी आई हॉस्पिटल (रामचन्द्रपुर) के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच व मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन कॉलेज के चेयरमैन देवदास महतो ने किया. शिविर में 300 लोगों की नेत्र जांच की गई. इनमें 136 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया गया. मौके पर कॉलेज के सचिव निवास चन्द्र महतो, वीपीएस के सचिव वासुदेव महतो, बीरेन महतो, जाकिर अंसारी, प्रदीप कुमार, पुष्पा मंडल, लोटन सरकार, डॉ. हिमाली रंजन घोष, राजेश दा, प्राचार्य डॉ. सुभाष चन्द, डॉ. अनीता कुमारी, सत्येन्द्र यादव आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही