Search

धनबाद :  कतरास में पानी की समस्या से जूझ रही 3000 की आबादी

Katras :  कतरास (Katras)  गर्मी शुरू होने के साथ ही कतरास के विभिन्न क्षेत्रों में पानी के लिए हाहाकार मचने लगा है. कतरास में तोपचांची वाटर बोर्ड एवं खानुडीह स्थित जमुनिया नदी के प्लांट से जलापूर्ति की जाती है. इसके अलावा कहीं बीसीसीएल के पिट वाटर की भी आपूर्ति की जाती है. कतरास के वार्ड संख्या 3 अंतर्गत सलानपुर में पानी की विकराल समस्या पैदा हो गई है. लोग सालों भर पानी की मांग को लेकर आंदोलन करते रहते हैं. बावजूद यहां समस्या का निदान नहीं हुआ. लगभग 3000 की आबादी पानी की समस्या से जूझ रही है. बताते हैं कि सलानपुर में तोपचांची वाटर बोर्ड की पाइप लगाई गई. परंतु प्रेशर नहीं होने के कारण यह पाइप स्वयं प्यासी है. यहां लगभग 65-70 घरों ने पानी का कनेक्शन ले रखा है. बावजूद तोपचांची का पानी नहीं पहुंचा. सलानपुर निवासी समाजसेवी राजद से जुड़े विनय पासवान कहते हैं कि वह स्थानीय लोगों की सहभागिता समस्या के निदान के लिए प्रयासरत रहते हैं. परन्तु अभी तक सफलता नहीं मिली. लोग बताते हैं कि सलानपुर में टेंकर से पानी आपूर्ति की मांग करते हुए स्थानीय नगर निगम कार्यालय से पत्राचार किया. मगर निगम ने कोई पहल नहीं की. लोग आज भी पानी की तलाश में डब्बा, डेगची आदि लेकर भागते नजर आते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp