Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी ग्रिड के समीप 33 केवीए का तार क्षतिग्रस्त, बिजली आपूर्ति ठप

 
 Nirsa : निरसा (Nirsa) डीवीसी के कुमारधुबी ग्रिड के समीप विगत 21 जुलाई की रात केबल चोर जब रेलवे का लो वोल्टेज तार काट कर ले जा रहे थे तो वह टूटकर 33 केवीए वोल्ट के तार पर जा गिरा. 33 केवीए का तार क्षतिग्रस्त हो गया तथा ग्रिड का सर्किट खराब हो जाने से पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गयी. कुमारधुबी, चिरकुंडा, संजय चौक, मुगमा क्षेत्र की लगभग 3 लाख की आबादी प्रभावित हुई है. रात 2 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी. लोग बेहाल एवं आक्रोशित हैं. हालांकि सुबह से डीवीसी के कर्मी बिजली सुचारू करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं.

  युद्ध स्तर पर कार्य जारी : पार्थ सारथी

फीडर इंचार्ज पार्थ सारथी दास ने बताया कि घटना करीब 2 बजे की है, जब चोर तार को काटकर ले जाना चाहते थे. परंतु कटा तार 33 केवीए के तार पर जा गिरा, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इसे ठीक करने के लिए जोर शोर से लगे हुए है. सूचना पर चिरकुंडा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार सिंह एवं भाजपा युवा नेता अभिमन्यु कुमार फीडर पहुंचे और इंचार्ज से सारी जानकारी ली. उन्होंने आश्वस्त किया कि बिजली बहाल करने के लिए कर्मी जोरशोर से लगे हुए हैं. जल्द ही बिजली चालू हो जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-protest-against-eds-action-against-sonia-gandhi/">धनबाद:

सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की कार्रवाई से नाराज कांग्रेसजनों ने दिया धरना  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही