Search

 
 
 

धनबाद:  सीए इंटर मीडिएट में 33 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से 21 जुलाई गुरुवार को सीए इंटरमीडिएट का परिणाम घोषित किया गया. धनबाद आईसीएआई शाखा के अनुसार मई 2022 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट में 222 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी. सीए इंटरमीडिएट में 33 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल किया जिसमे ग्रुप -1 ग्रुप - 2 और बोथ ग्रुप के विद्यार्थी थे. पूरे भारत में सीए इंटरमीडिएट में 168857 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें सफल विद्यार्थियों की संख्या 19997 है. आईसीएआई धनबाद शाखा के समिति के सदस्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. यह जानकारी सचिव सीए राहुल सुरेखा ने दी है. [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही