Search

 
 
 

धनबाद: कतरास में हिंसक झड़प के बाद 34 गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति, पुलिस बल तैनात, धारा 144 लागू

 Dhanbad : कतरास थाना क्षेत्र के कैलूडीह में विगत 30 जून शुक्रवार को को दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. इस बीच पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 34 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है. पुलिस 1 जुलाई शनिवार को सभी 34 आरोपियों को लेकर धनबाद सदर अस्पताल पहुंची. अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने सभी आरोपियों की चिकित्सीय जांच की. जांच के बाद पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया. फिलहाल क्षेत्र में शांति है, हालांकि तनाव बना हुआ है. जिला प्रशासन ने क्षेत्र में विशेष पुलिस बल को तैनात कर दिया है. अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है. पूरे क्षेत्र में धारा 144 भी लागू कर दी गई है.

 क्या है पूरा मामला

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के कैलुडीह में 29 जून की रात जनार्दन यादव नामक व्यक्ति के टोटो की बैटरी का चार्जर चोरी हो गया. सुबह उसने पास के परमानंद यादव की दुकान के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज देखे. उसमें तीन युवक नजर आये. संदेह होने पर जनार्दन छाताबाद स्थित शमशाद की दुकान पर गया. उसके भतीजे पर चोरी का संदेह जताया. परंतु शमसाद के साथ मिलकर कई लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. उसने कतरास थाने में शिकायत की. पुलिस ने दोनों पक्षों को थाना बुलाकर शांत किया. मगर कुछ देर बाद कैलूडीह में दोनों पक्ष भिड़ गए. सुबह पुलिस ने स्थिति संभाल ली थी. परंतु दोपहर बाद कुछ लोगों ने छाताबाद मस्जिद के पास प्रशासन का पुतला जलाकर सड़क जाम कर दी. सभी दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे. यहां से भीड़ लाठी डंडे के साथ कैलूडीह की ओर बढ़ गई. वहां चाय दुकान में तोड़फोड़ की. उपद्रवी मुहल्ले में भी घुस गए. उपद्रवियों ने पुलिस गाड़ी समेत छह वाहनों पर पथराव किया. उपद्रवियों के पथराव से कैलूडीह खटाल के कई मवेशी घायल हो गए. इसके अलावा खटाल के जनार्दन यादव, व पारस यादव, छाताबाद काजू बगान के शमीम अख्तर, नौशाद अंसारी, शाहनवाज अंसारी, शमसाद अंसारी, बबले, दिलसाद अंसारी सहित 12 लोग जख्मी हो गए. इस बीच बमबाजी भी हुई, कहा जा रहा है कि भुक्तभोगी जनार्दन यादव अपने साथियों के साथ आरोपी को घर से उसे पकड़ कर जबरन ले जाने का प्रयास करने लगे. दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया और दोनों तरफ से तू तू मैं मैं होने लगी. बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों के बीच खूब पत्थरबाजी हुई, लाठी-डंडे चले, बम भी चले, जिसमें कई लोग घायल हुए. पुलिस ने अनुसंधान को बढ़ाते हुए हिंसक झड़प में शामिल 34 लोगों को गिरफ्तार कर लिया और मेडिकल  जांच के बाद जेल भेज दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही