Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भूमि माफिया से जमीन बचाने धरने पर बैठे 34 परिवार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : झरिया के लोदना भू-धंसान क्षेत्र में रहने वाले मो. नौसाद अंसारी समेत 34 लोगों ने मिलकर गोविंदपुर गडेहरा में जमीन खरीदी थी. अब इनकी जमीन पर भूमि माफिया इलियास अंसारी समेत अन्य लोगों की नजर है. इस संबंध में रैयतों ने गोविंदपुर थाने में शिकायत भी की है. लेकिन वहां से कोई कार्रवाई नहीं होने पर सभी 34 परिवारों के लोगों ने शनिवार, 16 अप्रैल को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया और प्रशासन से न्याय की मांग की. धरना पर बैठे नौसाद अंसारी समेत सभी 34 लोगों ने प्रशासन से जमीन पर कब्जा दिलाने की मांग की. कहा कि हमलोग लोदना में भू-धंसान की चपेट में हैं. बड़ी मुस्कील से वर्ष 1997-98 में गोविंदपुर के गाड़हेरा में प्लॉट नंबर 547,548,549,526 में जमीन खरीदी. एक व्यक्ति की 3 से 5 डिसमिल तक जमीन है. बीते 15 अप्रैल को वे लोग जमीन पर गए तो जमीन माफिया इलियास अंसारी समेत 30 - 35 लोगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी. वे लोग जमीन से भागने को कहने लगे. उनलोगों ने तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी. तीनों का इलाज चल रहा हैं. इससे पहले 11 फरवरी 2018 को भी जब वे घर बनाने जमीन पर गए थे, तो इलियास अंसारी ने धमकाया था और मारपीट भी की थी. इसकी शिकायत गोविंदपुर थाने में की गई थी. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. गोविंदपुर सीओ के द्वारा जमीन का सत्यापन भी किया गया था. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=291242&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जिले में 18 से 22 अप्रैल तक स्वास्थ्य मेला, होगा मुफ्त इलाज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही