Search

 
 
 

धनबाद : मैथन में 35 मवेशी लदा कंटेनर जब्त, चालक-खलासी गिरफ्तार

 
Nirsa : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-state-in-charge-of-bjp-planted-saplings-under-seva-pakhwara/">(Dhanbad)

जिले के मैथन में पुलिस ने 22 सितंबर को छापेमारी का मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त किया. कंटेनर (नंबर NL 01 AG-1645) में 35 मेवेशी थे. पुलिस कंटेनर चालक नौशाद खान और खलासी आशीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. मैथन ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कंटेनर में मवेशियों को लादकर पश्चिम बंगाल की ओर से ले जाया जा रहा है. इसके बाद टोल प्लाजा के पास छापेमारी कर कंटेनर को पकड़ लिया गया. चालक व खलासी से पूछताछ की जा रही है. मवेशियों की जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया है.

धंधे में स्थानीय लोग शामिल

सूत्रों के अनुसार, पशुओं कीतस्करी में सिंडिकेट सक्रिय है, जो पशु लदे वाहनों को बंगाल बॉर्डर पार कराता है. सिंडिकेट में निरसा, गोविंदपुर, राजगंज, तोपचांची के लोग शामिल हैं. इनका काम वाहनों को जीटी रोड पार करवाना होता है. छापेमारी में ओपी प्रभारी बालाजी राजहंस, एएसआई अजय सिंह, जीतेंद्र शर्मा व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-public-school-will-not-allow-smudges-in-sanitary-pad-case-manoj-mishra/">धनबाद

पब्लिक स्कूल सेनेटरी पैड प्रकरण में नहीं होने देंगे लीपापोती : मनोज मिश्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही