Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः CRPF के 87वें स्थापना दिवस पर लगे शिविर में 35 जवानों ने किया रक्तदान

सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के कमांडेंट नील दत्त त्रिपाठी ने कहा कि रक्तदान महादान है. इसी भावना के साथ जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. इस तरह के सामाजिक कार्यों में सीआरपीएफ के जवान हमेशा आगे रहते हैं.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : सीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन ने धनबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया. प्रधानखंता कैंप परिसर में लगे शिविर में जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और उत्साह के साथ रक्तदान किया. कुल 35 यूनिट रक्त संग्रह हुआ. इस मौके पर सीआरपीएफ 154वीं बटालियन के कमांडेंट सुनील दत्त त्रिपाठी, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी व कई अधिकारी मौजूद रहे.


कमांडेंट ने कहा कि रक्तदान महादान है. इसी भावना के साथ जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया. रक्तदान से न केवल घायल जवानों बल्कि आम नागरिकों की भी जान बचाई जा सकती है. इस तरह के सामाजिक कार्यों में सीआरपीएफ के जवान हमेशा आगे रहते हैं. ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही