Search

 
 
 

धनबाद:सिंदरी में आर्थिक तंगी के कारण 35 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) गोशाला ओपी क्षेत्र अंतर्गत नूतनडीह बस्ती निवासी शिवजी सिंह के 35 वर्षीय विवाहित पुत्र मुनमुन सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह दैनिक मजदूरी कर गुजर-बसर करता था. सूचना मिलने पर गोशाला ओपी पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया है. मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि पैसे की तंगी थी. कुछ घरों में काम के पैसे भी बकाया थे. मृतक की पत्नी ने बताया कि मायके से घर लौटी तो देखा कि पति उसके दुपट्टे के सहारे छत में लगे लोहे के एंगल से झूल रहा था. उसके पैर बिछावन पर मुड़े हुए थे. उसने बताया कि पति ने पिछल दिन शाम में उसके साथ गाली गलौज की थी. इसी कारण वह मायके चली गई थी. गोशाला ओपी के एएसआई कुणाल मिश्रा ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. मृतक अपने पीछे छः व चार वर्ष के दो पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गया है. गोशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही