Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरुगोविंद सिंह का 356 वां प्रकाश पर्व

Maithan : मैथन (Maithan)   सिखों के दसवें गुरु गुरुगोविन्द सिंह जी का 356 वां प्रकाश पर्व 11 जनवरी को सरसापहाड़ी स्थित गुरु नानक मिशन स्कूल प्रांगण में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. दरबार साहिब अमृतसर से आये हजूरी रागी जत्था भाई सुखजीत सिंह ने सबद कीर्तन से सभी श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. दरबार साहिब अमृतसर से आए कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह ने बताया कि किस तरह से गुरुगोविंद सिंह ने मानवता और धर्म के लिए अपना सर्वस्व दान कर दिया. कहा कि जरूरत है युवा पीढ़ी गुरुगोविंद सिंह के इतिहास को जाने और उनके आदर्शो पर चलने का प्रण करे. [caption id="attachment_523834" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/katha-mahila-300x172.jpeg"

alt="" width="300" height="172" /> सबद कीर्तन व कथा सुनती श्रद्धालु महिलाएं[/caption] प्रकाश पर्व में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंचे. प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह ने सिरोपा देकर उनका अभिनंदन किया. कुमारधुबी, चिरकुंडा, पंचेत, मुगमा, निरसा, मैथन, कुल्टी, बराकर, वर्नपुर आदि क्षेत्र से भी भारी संख्या में श्रद्धालु प्रकाश पर्व में पहुंचे. प्रकाश पर्व पर लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. गुरु नानक मिशन स्कूल प्रांगण में दीवान सजाया गया. दीवान में रागी जत्था सुखजीत सिंह और कथावाचक हरप्रीत सिंह द्वारा सबद कीर्तन और कथा का पाठ किया गया. प्रकाश पर्व के सफल आयोजन में कुमारधुबी गुरुद्वारा सिंह सभा प्रबंधक कमेटी, स्त्री सत्संग एवं समूह सिख संगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-thermal-screening-at-railway-station-and-bus-stand-ram-bharose/">धनबाद:

 रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में थर्मल स्क्रीनिंग राम भरोसे  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही