Search

 
 
 

धनबाद : डिगवाडीह में 35वां गणेश महोत्सव शुरू, पंडालों के खुले पट, गणपति बप्पा ने दिये दर्शन

 
विधायक पूर्णिमा सिंह भी हुईं पूजा में शामिल, पूजा कमिटी ने किया विधायक का स्वागत Jorapokhar : कोयलांचल के बेहतरीन गणेशोत्सव में शुमार डिगवाडीह में इस बार 35वां वार्षिक गणेश महोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है. मंगलवार 19 सितंबर को विधिवत पूजा अर्चना के साथ ही गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई. डिगवाडीह के साथ-साथ गणेश पूजा की धूम आयोजन फुसबंग्ला रेलवे क्रॉसिंग, भागा, जामाडोबा में भी देखी जा रही है. तमाम इलाकों मे सुबह ही पूजा पंडालों के पट खुल गये. डिगवाडीह के पंडाल में सुबह पूजा अर्चना करने झरिया की विधायक पूर्णिमा सिंह और सिम्फ़र डिगवाडीह के वैज्ञानिक आशीष मुखर्जी ख़ास तौर पर पहुंचे. जजमान की भूमिका में गोगा पांडेय और पत्नी अंजू पांडेय शामिल हैं. वहीं पुजारी संजय पांडेय के नेतृत्व में दर्जन भर पुजारी पूजा अनुष्ठान का संचालन करा रहे हैं. इससे पहले विधायक पूर्णिमा सिंह ने पूजा पंडाल का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस अवसर पर उन्होंने कमिटी के सदस्यों को हर तरह के सहयोग का भरोसा दिया है. कमिटी के सदस्यों नें विधायक का स्वागत किया. विधायक के साथ मृणाल कांत सिंह, सूरज सिंह, राधेश्याम यादव, विकास सिंह भी मौजूद थे. कमिटी की ओर से स्वागत करने वाले में अध्यक्ष एमके ठाकुर, दिनेश यादव, मंटू पांडेय, अमित कुमार, मुन्ना दास व अन्य शामिल थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-3-newborns-died-in-snmmch-ventilator-not-found/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : एसएनएमएमसीएच में 3 नवजात की मौत, नहीं मिला वेंटिलेटर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही