Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:बीबीएमकेयू में 36 सदस्यीय अनुशासन समिति का गठन

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सभागार में 24 अप्रैल सोमवार को विवि के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने की. बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति ने विश्वविद्यालय व कॉलेजों में शिक्षण, परीक्षा व अन्य गतिविधियों के दौरान अनुशासन कायम रखने के कई दिशा-निर्देश दिए. इस अवसर पर विश्वविद्यालय स्तरीय अनुशासन कमिटी के गठन किया गया. कमिटी में रजिस्ट्रार प्रो सुधीन्ता सिन्हा समेत 36 सदस्य शामिल हैं. बैठक में फाइनेंस ऑफिसर डॉ मुनमुन शरण, डेवलपमेंट ऑफिसर प्रो आरपी सिंह, आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार, अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक प्रो कृष्ण मुरारी, मीडिया प्रभारी डॉ अजय कुमार के साथ अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही