Sindri : हायर पेंशन के लिए पेंशनभोगियों ने एफसीआई वीएसएस इम्प्लाइज एसोसिएशन सिन्दरी द्वारा आयोजित कैंप में फॉर्म भरा. इम्प्लाइज पेंशन स्कीम (इपीएस) 95 के तहत 24 फरवरी को सिन्दरी के शहरपुरा में कैंप लगाया गया. कैंप 25 फरवरी को भी जारी रहेगा. एशोसिएशन अध्यक्ष सेवा सिंह ने बताया कि कैम्प में तीन दर्जन से अधिक इपीएस 95 पेंशनरों ने फॉर्म भरा व दर्जनों ने कैम्प में आकर जानकारी प्राप्त की.इपीएफओ के सर्कुलर के आलोक में हायर पेंशन के लिए पेंशनर फार्म भर रहे हैं.उन्होंने बताया कि सर्कुलर के अनुसार रिटायरमेंट के समय मासिक सैलरी 6500 रूपये से अधिक प्राप्त करने वालों को ही इसका लाभ मिलने की उम्मीद है.पेंशनर यहां आ कर जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकते हैं.मौके पर उपाध्यक्ष कान्ति सिंह, आरसी प्रसाद, उमाशंकर सिंह, सुनिल कुमार सिन्हा, विजय कुमार नाहा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : सिंदरी में पेंशन के लिए लगे कैंप में 36 लोगों ने भरा फॉर्म
Leave a Comment