Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : कलियासोल में चौथे दिन मुखिया पद के 37 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नामांकन के चौथे दिन शनिवार को कलियासोल प्रखंड कार्यालय में मुखिया पद के लिए 15 महिला एवं 22 पुरुष अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया, वहीं 15 अभ्यर्थियों ने मुखिया पद के लिए नामांकन पत्र खरीदा. 95 वार्ड सदस्यों ने नामांकन पत्र दाखिल किया एवं 66 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र खरीदा. नामांकन के चौथे दिन शनिवार को प्रखंड परिसर में सुबह से ही प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही, जिसमें आधी आबादी की संख्या अधिक देखी गई. वहीं कलियासोल पंचायत के मुखिया प्रत्याशी राजीव मंडल को नामांकन दाखिल करने के बाद दर्जनों समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत करते हुए जय श्री राम के नारे लगाये, जिससे लोग अचंभित होकर देखते रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही