Search

 
 
 

धनबाद: डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन का 37वां महासम्मेलन कोलकाता में संपन्न

 

पूर्व विधायक अरूप चटर्जी एसोसिएशन की मैथन ईकाई के बने अध्यक्ष

Maithan:  डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन का 37 वां महासम्मेलन 27 अगस्त रविवार को कोलकाता में हुआ. महासम्मेलन में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे. सम्मेलन में डीवीसी का संगठन मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई. हर वर्ष की भांति काफी संख्या में संगठन के लोग महासम्मेलन में शामिल हुए. डीवीसी स्टाफ एसोसिएशन कोलकाता ईकाई के चुनाव में सलाहकार समिति के अध्यक्ष के रूप में निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को चुना गया. अध्यक्ष अशोक घोष, महासचिव अनिल प्रसाद, कोषाध्यक्ष असीम मित्रा, संगठन सचिव तापस कुमार कुंडू और देवाशीष चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष सुभाष दुबे, बी कुमार, नबेंदु चक्रवर्ती, संतोष प्रसाद एवं वासूदेव चक्रवर्ती बनाये गये हैं. एसोसिएशन की मैथन ईकाई के अध्यक्ष के रूप में पूर्व विधायक अरूप चटर्जी को सर्वसम्मति से चुना गया. सम्मेलन में सभी वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में तथा डीवीसी को निजी कम्पनियों के हाथ में देने की गलत नीयत के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की आवश्यकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही