Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : लायंस क्लब बाघमारा का 37वां पदस्थापना सह चार्टर नाइट समारोह संपन्न

Advertisement
Advertisement
नए पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ, वार्षिक स्मारिका `अंत्योदय` का हुआ विमोचन
Katras : लायंस क्लब बाघमारा का 37वां पदस्थापना सह चार्टर नाइट समारोह शनिवार 23 सितंबर की शाम हरिना स्थित सुभाष भवन में संपन्न हुआ. मुख्य अतिथि जिलापाल लायन कमल जैन, पूर्व जिलापाल लायन एलसी राठी, इंस्टॉलेशन चेयरपर्सन प्रवीर राय, रीजन चेयरपर्सन मदन मोहन, जोन चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार, अध्यक्ष निगम कुमार डॉ.राजेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया. मुख्य अतिथि जिलापाल लायन कमल जैन ने अपने संबोधन में नए अधिकारियों से कहा कि बाघमारा क्लब ने हर वर्ष समाजसेवा का नया उदाहरण पेश किया है. नई टीम को आने वाले दिनों में और बेहतर प्रदर्शन करना है. [caption id="attachment_766720" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/LIONS-SAPATH-1-272x153.jpg"

alt="" width="272" height="153" /> समारोह में शपथ लेते नए पदाधिकारी[/caption] इसके पूर्व अध्यक्ष निगम कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. सह सचिव किशुन लाल ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. मौके पर क्लब की वार्षिक स्मारिका `अंत्योदय` का विमोचन किया गया. कार्यक्रम का संचालन लायन एसएन राय व सुनील सिंह ने किया. समारोह में क्लब के नई कमिटी के सदस्यों की घोषणा के उपरांत वर्ष 2023-24 सत्र के लिए लायंस क्लब बाघमारा के अध्यक्ष के लिए सुभाष चंद्र वर्णवाल, प्रथम उपाध्यक्ष मुकेश राय, द्वितीय उपाध्यक्ष हिमांशु जमुआर, किशुन लाल महतो, सह सचिव राज चौहान, कोषाध्यक्ष एसएन राय, सह कोषाध्यक्ष संजय वर्णवाल, एलसीआईएफ कॉर्डिनेटर डीलू महतो, मार्केटिंग चेयरपर्सन प्रवीर राय, मेंबरशिप चेयरपर्सन पीके सिंह, सर्विस चेयरपर्सन मिथिलेश कुमार, फंड रेजिंग चेयरपर्सन शशि महथा सहित क्लब के पदाधिकारियों को शपथ दिलायी गयी. यह">https://lagatar.in/dhanbad-employees-and-pensioners-held-a-joint-meeting-regarding-the-mahadharna-called-at-dvc-headquarters/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : डीवीसी मुख्यालय में आहूत महाधरना को लेकर कर्मियों व पेंशनरों ने की संयुक्त बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही