Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: डीएवी मुनिडीह के 38 छात्रों को मैथ व साइंस ओलंपियाड में मिला गोल्ड मेडल

Putki : पुटकी (Putki) डीएवी मुनिडीह के 38 छात्रों ने अंतराष्ट्रीय मैथ (IMO) व नेशनल साइंस ओलंपियाड (NSO) में गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस का खिताब प्राप्त किया. साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा डीएवी मुनिडीह में विगत 10 नवंबर को अंतराष्ट्रीय मैथ ओलंपियाड में स्कूल के 138 व 18 अक्टूबर को नेशनल साइंस ओलंपियाड में 152 छात्रों ने भाग लिया था. अंतराष्ट्रीय मैथ ओलम्पियाड में जान्हवी कुमारी, अखिलेश मोहन, रुद्रा, ऋतिका कुमारी सिंह, उत्कर्ष प्रियदर्शन, तन्नू कुमारी, अभिनव राज, आयुष अग्रवाल, अखिल गौतम, मधुरिमा मांझी, आयुष कुमार, हिमांशु कुमार गुप्ता, अपूर्व राज, आदित्य राज, आदित्य सिंह, साक्षी राज, अविनाश कुमार यादव, समृद्ध सिंह राजपूत, आदित्य पंडित, मो शोहेल अशरफ, अंकित कुमार सिंह व नेशनल साइंस ओलम्पियाड में राघव गुप्ता, आयुष यादव, आकांक्षा सिंह, मृत्युंजय हाजरा, अंकिता महतो, सक्षम शर्मा, अपूर्वा राज, निखिल यादव, स्वधा, अविनाश कुमार यादव, परवीन शबा, आदित्य सिंह, किशु वर्णवाल, मो शोहेल अशरफ, ओजस्वी कुमार, सिमरन कुमारी व राज नन्दनी को गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेंस एवार्ड मिला. राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में विद्यालय के 9 छात्रों ने द्वितीय चरण में प्रवेश किया. गोल्ड मेडलिस्ट सभी छात्रों को विद्यालय में गुरुवार को सम्मानित करते हुए मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया. छात्रों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य एमपी सिंह ने बच्चों को बधाई दी. कहा कि बच्चे इसी तरह विद्यालय व पेरेंट्स का नाम रोशन करते रहें. प्राचार्य ने प्रतियोगिता में अधिक से अधिक छात्रों को भाग लेने को कहा, ताकि  अंदर छिपे ज्ञान को देश-दुनिया के सामने ला सकें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही