Dhanbad : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 2 जून को को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया. परीक्षा में धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dc-handed-over-the-device-and-key-of-battery-operated-tricycle-to-divyang/">
(Dhanbad) के लुबी सर्कुलर रोड स्थित विद्या मंदिर कोचिंग संस्थान के 38 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है. संस्थान के टॉप फाइव में आदित्य कुमार को सीएमएल रैंक 186, विनय मंडल को 333, आदित्य मंडल को 652, मिंटू मंडल को 953 और सौरभ कुमार को 1138वीं रैंक प्राप्त हुई है. संस्थान के निदेशक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बीते 18 वर्षों से विद्या मंदिर कोचिंग संस्थान पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफलता का पर्याय रहा है. विद्यार्थियों ने कम समय में कोचिंग संस्थान में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षकों के सहयोग का लाभ उठाकर अच्छा प्रदर्शन किया है. सफलता का पूरा श्रेय विद्यार्थियों के लगन और मेहनत को जाता है. उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि काउंसिलिंग में समस्या आने पर संस्थान सभी सुविधा उपलब्ध कराएगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bermudi-balughat-could-not-be-inaugurated-due-to-opposition-from-villagers/">धनबाद
: ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं हो सका बरमुड़ी बालूघाट का उद्घाटन [wpse_comments_template]
धनबाद : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में विद्या मंदिर के 38 विद्यार्थी सफल
Leave a Comment