Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पांच वर्ष की कैद समेत कोर्ट की 4 खबरें

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के एक मामले में अदालत ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया. धनबाद पोक्सो के विशेष न्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने लोयाबाद निवासी आरोपी प्रदीप बाउरी को पांच वर्ष कैद व पांच हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया है. प्राथमिकी पीड़िता की मां की शिकायत पर लोयाबाद थाने में दर्ज की गई थी . अनुसंधान के बाद पुलिस ने 27 अक्टूबर 20 को प्रदीप के विरुद्ध आरोप पत्र दायर किया था 4 मार्च 22 को आरोप तय होने के बाद सुनवाई शुरू हुई थी सुनवाई के दौरान अभियोजन ने सात गवाहों का परीक्षण कराया था.

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को तीन वर्ष की कैद

Dhanbad : नाबालिग से छेड़छाड़ करने के एक मामले में धनबाद पोक्सो के विशेष न्यन्यायाधीश प्रभाकर सिंह की अदालत ने आरोपी जेलगोडा जोड़ापोखर निवासी छोटू पासवान को तीन वर्ष की कैद व पांच हजार रुपए जुर्माना से दंडित किया है. प्राथमिकी पीड़िता के पिता की शिकायत पर जोड़ापोखर थाने में 6 जून 2021 को दर्ज की गई थी. प्राथमिकी के मुताबिक 6 जून 2021 की सुबह पीड़िता शौच करने के लिए गई थी तभी आरोपी छोटू पीड़िता के साथ जोर जबरदस्ती करने लगा जिस पर पीड़िता चिल्लाने लगी और छोटू से किसी तरह बचकर भागी.

सतीश हत्याकांड में चश्मदीद ने कोर्ट में की गांधी की पहचान

Dhanbad : भाजपा कुस्तौर के उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह हत्याकांड की सुनवाई मंगलवार को अदालत में हुई. जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजय कुमार सिंह की अदालत में गवाह जीतेन्द्र सिंह का बयान दर्ज किया गया. कोर्ट को दिए बयान में जीतेंद्र ने घटना का समर्थन किया और कोर्ट में उपस्थित सतीश साह उर्फ सतीश गांधी की पहचान की, जबकि विकास सिंह को पहचानने से इनकार कर दिया. प्रति परीक्षण वरीय अधिवक्ता जयाकुमार एवं अनूप कुमार सिन्हा ने किया.

रंजय हत्याकांड में गवाह पेश करने का आदेश

Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के करीबी रंजय सिंह उर्फ रवि रंजन सिंह की हत्या के आरोप में जेल मे बंद बिहार के आरा बेरथ निवासी नंद कुमार सिंह उर्फ बबलू उर्फ रूना सिंह उर्फ मामा को जिला एवं सत्र न्यायाधिश अखलेश कुमार की अदालत में वीसीएस के द्वारा पेश किया गया. वह इस रांची की होटवार जेल में बंद है. वहीं, जमानत पर मुक्त हर्ष सिंह हाजिर नहीं था. अदालत ने अभियोजन को गवाह पेश करने का आदेश दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही