Search

 
 
 

धनबाद : चिरकुंडा में 2 पक्षों के बीच मारपीट में 4 घायल, समाज के लोग पहुंचे थाना

 
Chirkunda : चिरकुंडा क्षेत्र के बिजली ऑफिस के पास शुक्रवार की रात गुटका खाकर थूकने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए. अभिषेक जिंदल व राहुल खरकिया को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि संदीप अग्रवाल व गौरव खरकिया को हल्की चोटे लगी है. घटना की खबर पाकर चिरकुंडा और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे. शनिवार की सुबह कृष्ण लाल रूंगटा, निलय गढ़याण, प्रदीप अग्रवाल, श्याम गाडिया, संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में मारवाड़ी समाज के लोग चिरकुंडा थाना पहुंचे और थाना प्रभारी रामजी राय से मिलकर आरोपी युवकों की जल्द गिरफ्तारी का मांग की. साथ ही क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की. थाना प्रभारी ने कहा कि दोषी बक्शे नहीं जायेंगे. पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्त कर लेगी. यह भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-fire-broke-out-in-the-parking-lot-of-cantt-railway-station-200-motorcycles-burnt-to-ashes/">वाराणसी

: कैंट रेलवे स्टेशन की पार्किंग में आग लगी, 200 मोटरसाइकिलें जलकर खाक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही