Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : मैथन में वकील के घर 4 लाख की चोरी

Masithon : मैथन की रांची कॉलोनी में रहने वाले अधिवक्ता राकेश पाण्डेय के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी सहित चार लाख रुपये की सम्पत्ति चोरी कर ली. घटनाउ 18 मार्च की रात की है. इस संबंध में भुक्तभोगी ने 19 मार्च को मैथन ओपी में मामला दर्ज कराया है. राकेश पाण्डेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर में ताला बंद कर परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने गये थे. थोड़ी देर बाद ही लौटे, तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और दरवाजा अंदर से बंद है. इसकी सूचना तुरंत मैथन पुलिस को मोबाइल पर दी. चोर घर की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 62 हजार रुपये नकद, टाइटन हाथघड़ी, सोने की चेन, मंगलसूत्र, तीन अंगूठी  समेत कुल चार लाख रुपये की सम्पत्ति ले गए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही