Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : रामनवमी पर कल शहर में एक बजे के बाद बड़े वाहनों का प्रवेश बंद समेत 4 खबरें

ट्रैफिक पुलिस ने रूटचार्ट किया जारी

Dhanbad : रामनवमी को लेकर धनबाद के ट्रैफिक पुलिस विभाग ने जिले में वाहनों के परिचालन को लेकर रूट चार्ट जारी किया है. ऑटो, हैवी वाहन, बस से लेकर अन्य वाहनों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है. कई रास्तों पर बदलाव किए गए हैं. रामनवमी के दिन बुधवार को दोपहर एक बजे के बाद शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी. डीएसपी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि ऑटो और यात्री बसों के परिचालन के लिए समय-सीमा तय की गई है. सात रास्तों को वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा. नौ जगहों पर ड्रॉपगेट के जरिए वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा. दोपहर एक बजे के बाद शहर में यात्री बसें व भारी वाहन नहीं चलेंगे. ऑटो-टोटो का परिचालन भी विभिन्न रूटों पर शाम चार बजे से जुलूस की समाप्ति तक बंद रहेगा. नौ लाइसेंसी अखाड़ा दलों ने बैंक मोड़ से होकर जुलूस निकालने की घोषणा की है. पुराना बाजार पानी टंकी के पास धनसार थाना क्षेत्र के 14 में से 11 अखाड़ों का शाम 6 से 8 बजे के बीच जुटान होगा.

जुलूस के दौरान यहां रहेगी नो एंट्री

रामनवमी जुलूस के दौरान केंदुआडीह मोड़, धनसार मोड़, कतरास मोड़ से केंदुआडीह मार्ग, बस्ताकोला से कतरास मोड़ मार्ग, सिंदरी गौशाला ओपी के पास, बोर्रागढ़- आबो देवी पेट्रोल पंप के पास, गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़ पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.

सिटी एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/flag-dh-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dhanbad : धनबाद कोयलांचल में रामनवमी की तैयारी पूरी कर ली गई है. पूरा शहर राम के जयकारे से गुंजायमान है. समितियां अखाड़ा जुलूस को भव्य बनाने में जुटी हुई हैं. धनबाद, झरिया, जामाडोबा, सिंदरी, कतरास आदि क्षेत्रों से भव्य अखाड़ा जुलूस निकालने की तैयारी है. लोगों में खासा उत्साह है. बैंक मोड़, झरिया, जामाडोबा सहित अन्य जगहों पर जुलूस का स्वागत किया जाएगा. इसके पूर्व सभी अखाड़ा दल महावीर मंदिरों में बजरंग बली को पताका चढ़ाकर ढोल-नगाड़ों के साथ पूजा अर्चना करेंगे. शाम को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अखाड़ा मुख्य बाजार पहुंचेंगे और खिलाड़ी अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगे. इस बीच सिटी एसपी अजीत कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में फ्लैगमार्च निकाला गया, जो विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा. लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील की गई. मार्च में बाइक के साथ-साथ चार पहिया वाहनों में भी पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. त्योहार को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. व्यवस्था सुचारू रखने के लिए जिले को सात जोन कतरास, धनबाद, चिरकुंडा, तोपचांची, झरिया, गोविंदपुर व टुंडी जोन में बांटा गया है. सभी जोन में जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. साथ ही धनबाद, बैंक मोड़, सरायढेला, धनसार, झरिया, जोरापोखर, सुदामडीह, पाथरडीह, तिसरा, सिंदरी, बलियापुर, केंदुआडीह, पुटकी, लोयाबाद, जोगता, कतरास, राजगंज, महुदा, मधुबन, बरोरा, तेतुलमारी, बाघमारा, तोपचांची, हरिहरपुर, बरवाअड्डा, गोविंदपुर, टुंडी, पूर्वी टुंडी, मनियाडीह, निरसा, चिरकुंडा थाना व भूली ओपी, घनुआडीह, बोर्रागढ़, भौंरा, लोदना, अलखडीहा, गौशाला, मुनिडीह, भागाबांध, अंगारपथरा, कपूरिया, रामकनाली, गोंदुडीह, खरखरी, ईस्ट बसुरिया, सोनारडीह, धर्माबांध, कालूबथान, कुमारधुबी, मैथन, गलफरबाड़ी, खरखरी, भाटडीह एवं पंचेत ओपी में दंडाधिकारी मौजूद रहेंगे. जिला नियंत्रण कक्ष 16 अप्रैल दोपहर दो बजे से 18 अप्रैल की सुबह छह बजे तक कार्यरत रहेगा. जिला नियंत्रण कक्ष में 21 पदाधिकारी व 18 कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

धनबाद होकर चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें

Dhanbad : रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए धनबाद होकर चार और स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ट्रेन नंबर 07005 सिकंदराबाद-रक्सौल स्पेशल 22 व 29 अप्रैल,  6, 13, 20 व 27 मई, 3, 10, 17 व 24 जून को चलेगी. वहीं,  ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद स्पेशल, 25 अप्रैल, 2, 9, 16, 23 व 30 मई, 6, 13, 20 व 27 जून, ट्रेन नंबर 03575 आसनसोल-आनंद विहार स्पेशल 19 व 26 अप्रैल, 3, 10, 17, 24 व 31 मई, 7, 14, 21 व 28 जून और ट्रेन नंबर 03576 आनंद विहार-आसनसोल स्पेशल, 20 व 27 अप्रैल, 4, 11, 18, 25 मई और 1, 8, 15, 22 व 29 जून को चलेगी.

दुरंतो एक्सप्रेस में 2 बांग्लादेशी पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत

Dhanbad : दुरंतो एक्सप्रेस ट्रेन में मंगलवार को सफर कर रहे दो बांग्लादेशी पर्यटकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. दोनों का आनन- फानन में पहले धनबाद स्टेशन पर रेलवे के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, फिर उन्हें एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया, जहां वे इलाजरत हैं. बताया गया कि बांग्लादेश से सात युवकों की टोली भारत के पर्यटन स्थलों की यात्रा पर आई थी. टोली दुरंतो एक्सप्रेस से सफर कर रही थी. वापसी में गया रेलवे स्टेशन के पास दो पर्यटकों हबीबुल्लाह  और शेखर शर्मा को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई. इसकी सूचना कोच अटेंडेंट और टीटीई को दी गई. इसके बाद धनबाद रेलवे कंट्रोल रूम को खबर किया गया. मंडल रेल अस्पताल से चिकित्सक एंबुलेंस लेकर धनबाद स्टेशन पहुंचे और ट्रेन की प्रतीक्षा करने लगे. धनबाद पहुंचने पर दोनों का इलाज किया गया. हबीबुल्लाह  और शेखर शर्मा ने बताया कि वे सात युवकों के साथ भारत घूमने आए हैं. नई दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस से नई दिल्ली से कोलकाता जा रहे थे. जहां से बस से बांग्लादेश लौटने का प्रोग्राम था.  लेकिन रास्ते में गर्मी की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-monica-of-topchanchi-got-708th-rank-in-upsc/">धनबाद

: तोपचांची की मोनिका को यूपीएससी में 708वीं रैंक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही