Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीसीसीएल कर्मियों के लिए क्लर्क पद पर निकली वैकेंसी II समेत 4 खबरें एक साथ

Dhanbad : बीसीसीएल के नॉन टेक्निकल पद पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को कंपनी की तरफ से प्रमोट होने का मौका दिया जा रहा है. बीसीसीएल मुख्यालय ने इस बाबत चार कैटेगरी में क्लर्क पद की वैकेंसी निकाली है. प्रबंधन ने इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी किया है. इसमें जेनरल क्लर्क ग्रेड तीन, सहायक लोडिंग क्लर्क ग्रेड तीन, ट्रिपमैन-डंपमैन क्लर्क और स्टोर इश्यू क्लर्क ग्रेड तीन के पद शामिल हैं. इन पदों के लिए योग्यता बीसीसीएल में कम से कम तीन साल का कार्य अनुभव और न्यूनतम शिक्षा मैट्रिक पास है. एससी-एसटी कैंडिडेट्स के लिए पासिंग मार्क्स 35 प्रतिशत है, जबकि जेनरल कर्मी के लिए पासिंग मार्क्स 40 प्रतिशत अनिवार्य किया गया है.

लापता किशोर का शव कुएं से बरामद

Katras : कतरास के श्यामडीह में दो दिन पहले देर शाम अपने आवास से लघुशंका की बात कहकर निकला किशोर चिरंजीवी दास उर्फ डब्ल्यू का शव उसके घर से महज कुछ ही दूरी पर कुएं में पाया गया. मंगलवार की शाम कुछ महिलाएं उक्त कुएं पर गई थीं. कुआं में शव देख महिलाओं के होश उड़ गए. बाद में किसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. जिसके बाद मामले की जानकारी कतरास पुलिस को दी गई. पुलिस ने वहां पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और अपने कब्जे में ले लिया. थानेदार असित कुमार सिंह ने बतायाक बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया जायेगा. परिजन व आसपास के लोग कुआं में शव मिलने से हैरत में हैं. व्यवसायी विनोद दास ने मामले की उच्च स्तरीय जांच का मांग की है. कहा कि डब्ल्यू बड़ा ही शांत विचार का लड़का था. मामले में चिरंजीवी के पिता बिरजू दास ने कतरास थाना में गुमशुदगी की शिकायत की थी.

फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

Barwaadda : बरवाअड्डा थाना में दर्ज कांड संख्या 10/20  मामले में फरार चल रहे अभियुक्त श्रीलाल हांसदा के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मंगलवार को इश्तेहार चिपकाया. कांड के अनुसंधान कर्ता सुमेश्वर सिंह अन्य जवानों के साथ अभियुक्त श्रीलाल हांसदा के गिरिडीह जिले के पंडरियाटांड़ गांव स्थित आवास पर पहुंचे और घर की दीवार व दरवाजे पर इश्तेहार साटा. श्रीलाल हांसदा उक्त कांड अप्राथमिक अभियुक्त है. वह घटना के बाद से फरार है.

झारखंड आंदोलनकारी 22 को सीएम का करेंगे घेराव

Gomoh : झारखंड आंदोलनकारी महासभा केंद्रीय समिति के बैनर तले धनबाद जिले आंदोलनकारियों की बैठक मंगलवार को गोमो के हटिया मैदान में हुई. बैठक तोपचांची, बाघमारा, गोविन्दपुर, डुमरी, नावाडीह सहित कई प्रखंडों के बड़ी संख्या में झारखंड आंदोलनकारियों ने भाग लिया. बैठक में पेंशन सहित 11 सूत्री मांगों पर विचार किया गया. इन मांगों को 22 अगस्त को रांची में होने वाले मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया. बैठ0क की अध्यक्षता महासभा के वरीय उपाध्यक्ष किशोर किस्कु, जबकि संचालन केंद्रीय सचिव बालकृष्ण रजवार ने किया. मौके पर नरेश महतो, आनंद सिंह, भावेश महतो, शिवलाल किस्कु, गिरिधारी प्रसाद महतो, छत्रपति महतो, मोहम्मद रमजान अंसारी, सेवाराम महतो, कुलदीप ठाकुर, मदन महतो, बालेश्वर दास, मंजय मुर्मू, गोपाल यादव, रश्मि देवी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ed-raids-the-premises-of-nrhm-scam-accused-pramod-singh-for-10-hours/">धनबाद

: एनआरएचएम घोटाले के आरोपी प्रमोद सिंह के ठिकानों पर ईडी की 10 घंटे छापेमारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही