Search

 
 
 

धनबाद: खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदे 4 ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झरिया के जोरापोखर थाना और गोशाला ओपी अंतर्गत बुधवार 3 अगस्त को खनन अधिकारी की छापेमारी में बालू लदा 4 ट्रैक्टर और कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. हालांकि ट्रैक्टर चालक भागने में सफल रहे. खनन अधिकारी की इस कार्रवाई से बालू तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

  एनजीटी की रोक के बावजूद हो रहा अवैध खनन

[caption id="attachment_378135" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/khanan-inspector-300x227.jpeg"

alt="" width="300" height="227" /> थाना में आवश्यक कार्रवाई पूरी करते खनन इंस्पेक्टर[/caption] खनन इंस्पेक्टर राहुल कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एनजीटी की रोक के बाद जिले में बालू का अवैध कारोबार चलाया जा रहा है. इधर लगातार छापेमारी भी की जा रही है. 3 अगस्त को भी जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के लाल बंगला दामोदर नदी और गोशाला ओपी के टासरा घाट पर छापा मारा गया, जिसमें बालू लदे 4 ट्रैक्टर और एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल सभी पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

   ट्रैक्टर जबरन छुड़ाने की कोशिश कर रहा था आरोपी

उन्होंने कहा कि पकड़े गए एक कारोबारी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है. वह पकड़े गए ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश कर रहा था. उन्होंने कहा कि अवैध बालू खनन के खिलाफ अभियान अभी जारी रहेगा. जोड़ापोखर थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने कहा कि खनन अधिकारी ने अवैध बालू लदे 4 ट्रैक्टर पकड़ कर जोड़ापोखर थाना के हवाले किया है. एक बालू कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. उस पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज है. कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-arrangement-for-livelihood-of-246-laborers-of-ck-siding-cmd-assured/">धनबाद

: सीके साइडिंग के 246 मजदूरों की रोजी-रोटी की होगी व्यवस्था, सीएमडी ने दिया भरोसा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही