Search

 
 
 

धनबाद : टासरा प्रोजेक्ट में 85 टन अवैध कोयला लदे  4 ट्रक जब्त

 
Sindri : सेल चासनाला के टासरा प्रोजेक्ट में अवैध कोयला लदे 4 ट्रकों को झरिया सीओ प्रमेश कुशवाहा ने जब्त किया. वहीं  एक चालक इरफान को भी पकड़ा. ट्रकों पर कुल करीब  85 टन अवैध कोयला लदा था. सीओ ने ट्रकों व पकड़ गए चालक को गौशाला ओपी पुलिस के हवाले कर दिया. बताया कि टासरा ओपन कास्ट प्रोजेक्ट के आसपास अवैध खनन कर कोयले को ट्रकों पर लोड कर बाहर भेजने की तैयारी थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक इफान को जेल भेज दिया. जब्त ट्रकों में  ट्रक नंबर  डब्ल्यू बी 37 डी 1900,  एच आर 58 सी 3480, जेएच 10 सी के 4185 व  जेएच 12 पी 8425 शामिल हैं. ट्रकों की देखरेख में लगी कार की जब्त किया गया. उक्त कार गौशाला ओपी क्षेत्र निवासी गोवर्धन मंडल की बताया जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-life-is-precious-drive-carefully-follow-traffic-rules/">धनबाद

: जीवन अनमोल है, वाहन सावधानी से चलाएं, ट्रैफिक रुल्स फॉलो करें  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही