Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: सिंदरी में लो वोल्टेज से निजात के लिए 40 करोड़ की योजना तैयार

Sindri : सिंदरी (Sindri) औद्योगिक नगरी सिंदरी में लचर बिजली व्यवस्था की मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर आ रही है. बिजली विभाग लो वोल्टेज व ब्रेक डाउन से निजात दिलाने के लिए 11 किलोवाट का जाल पूरे सिंदरी नगर में बिछाएगा. विभाग की ओर से तैयार की गई डीपीआर के अनुसार इसमें लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे. यह जानकारी धनबाद निर्माण सिंदरी के संयोजक दीपक कुमार दीपू ने दी. उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि सिंदरी व झरिया की बिजली की समस्या को लेकर धनबाद निर्माण के जिला संयोजक राजीव शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल विगत मंगलवार 14 मार्च को विद्युत महाप्रबंधक हरेंद्र कुमार सिंह से मिला था. महाप्रबंधक ने बताया कि सिंदरी की बिजली समस्या को दूर करने के लिए 40 करोड़ राशि खर्च करने की योजना तैयार है. झारखंड विद्युत वितरण निगम की स्वीकृति मिलते ही योजना धरातल पर उतार दी जाएगी. सिंदरी के उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करते हुए सिस्टम को चुस्त दुरुस्त कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही