Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बिजली काटने के बाद अनिश्चितकालीन धरना पर बैठा 40 परिवार

Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड अंतर्गत भलजोड़ियां रोड स्थित ईसीएल के आवासीय परिसर में बिजली आपूर्ति की बहाली की मांग को लेकर गुरुवार को मासस के बैनर तले सैकड़ों लोग बिजली कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए. आंदोलनकारियों का कहना है कि 1 माह पूर्व 10 दिसंबर को बगैर किसी सूचना के बिजली विभाग ने 40 परिवारों का का कनेक्शन काट दिया. बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है. हालांकि लोग यहां विगत 40 वर्षों से रह रहे हैं. बिजली बहाली के लिए विभागीय कार्यालय के कई चक्कर व आवेदन देने के बावजूद कोई पहल नहीं हुई. बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण 40 परिवार के घरों में रात को अंधेरा पसर जाता है. बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर भी बुरा असर पड़ रहा है. थक हार कर उन्हें आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा. आंदोलन में पुरुष के साथ कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. उनका कहना था कि जब तक पुनः बिजली बहाल नहीं हो जाती है, धरना पर बैठे रहेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही