Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वन बंधु परिषद धनबाद चैप्टर की ओर से हीरापुर, अग्रसेन भवन में प्रशिक्षण शिविर का समापन रविवार 9 अक्टूबर को हो गया. दो दिवसीय इस शिविर में ग्राम एवं नगर संगठन के 11 अंचल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. इस शिविर के संयोजक रोहित प्रसाद ने बताया कि एक शिक्षक वाले विद्यालय को एकल विद्यालय कहा जाता है. देश में परिषद के माध्यम से आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रों में लगभग 1,02, 702 एकल विद्यालय चलाए जा रहे हैं. इसके अलावा पूरे देश में 18 संस्कार केंद्र, 42 एकल व्हील, 63 एकल रथ, 2 आरोग्य व्हील, सिलाई केंद्र, ग्रामोत्थान केंद्र आदि चलाए जा रहे हैं. ग्रामीण भारत के उत्थान में शिक्षा के महत्व को समझाने वाले हजारों संगठन इसमें सहयोग दे रहे हैं. वर्तमान में लाखों वनवासी बच्चों को एकल विद्यालय के माध्यम से संस्कार, आत्मनिर्भरता और आरोग्य पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. पूरे देश में 40 लाख परिवार एकल अभियान से जुड़े हुए हैं. मौके पर बसंत हेलीवाल, दीपक कुमार रुइया, रमेश गिरी, शांता शारदा, उषा जलान, महेंद्र अग्रवाल, केदारनाथ मित्तल, रेखा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद : एकल विद्यालय से जुड़ा है देश का 40 लाख परिवार : रोहित
Last Updated: Oct 09, 2022 12:00 AM (IST)