Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आसनबनी हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर 40 हजार की चोरी

Nirsa : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के आसनबनी गांव स्थित हनुमान मंदिर में 5 अप्रैल की रात चोरों ने करीब 40 हजार रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली. ग्रामीणों के अनुसार, चोर मंदिर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और 15 किलो पीतल के 2 घंटा, आरती की थाली, लोटा, बाल्टी व दानपेटी तोड़कर रुपए ले गए. दानपेटी में 20,000 से अधिक रुपए थे. वहीं, सामान की कीमत करीब 20 हजार रुपए होगी. उप मुखिया महेश गोस्वामी 6 अप्रैल को ग्रामीणों के साथ गोविंदपुर थाना पहुंचे और घटना की जानकारी दी. इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने पुलिस भेजकर मामले की जांच कराई. इंस्पेक्टर ने कहा कि अपराधी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही