Search

 
 
 

धनबाद : बेलगड़िया टाउनशिप सीएचसी में लगे हेल्‍थ कैंप में 400 लोगों की जांच

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-18-express-trains-including-ganga-damodar-patliputra-jan-shatabdi-maurya-canceled/">(Dhanbad)

जिले के बेलगड़िया टाउनशिप फेज-1 स्थित झरिया विहार स्वास्थ्य उपकेंद्र (सीएचसी) में 20 जून को विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में आसपास के करीब 400 लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की गई. सि‍विल सर्जन डॉ. श्याम किशोर कांत के निर्देश पर सदर अस्पताल, धनबाद के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की और उन्‍हें उचित परामर्श दिए. वहीं, झरिया विहार कॉलोनी के 570 से अधिक लोगों ने शिविर में आकर डॉक्‍टरों से सलाह ली. यह स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्र बेलगड़िया टाउनशिप व आसपास के लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य सुवि‍धाएं मुहैया करा रहा है. यहां रोज सैंकड़ों मरीज पहुंचते हैं. डॉ. मृणाल श्रीवास्तव पिछले 5 अप्रैल को केंद्र में मरीजों का इलाज शुरू किया. तब से वह नियमि‍त मरीजों का इलाज कर रहे हैं. स्‍वास्‍थ्‍य उपकेंद्र के ओपीडी में रोज सुबह 10 बजे से दोपहर 2  बजे तक मरीजों का इलाज होता है. मरीजों की सुविधा के लिए बीसीसीएल ने सीएचसी को एक एंबुलेंस मुहैया कराई है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-controversy-deepens-in-coal-board-employees-co-operative-credit-society/">

धनबाद : कोल बोर्ड इप्लाइज को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी का विवाद गहराया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही