Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा पेट्रोल पंप से 407 वाहन की चोरी

 
Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित मां कल्याणेश्वरी पेट्रोल पंप के समीप खड़े 407 वाहन की गुरुवार की रात चोरों ने चोरी कर ली. वाहन भेलाटांड निवासी संजीव का बताया जाता है.  वाहन चालक चंद्रदीप मंडल रोज की तरह गाड़ी को पेट्रोल पंप के पास स्थित अपने घर के समीप खड़ा किया था. सुबह उठा, तो वाहन गायब था. चोरी की वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. चालक ने बताया कि कैमरे में देख रहा है कि रात 1.45 बजे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और वाहन को चुरा कर ले गए. चालक ने मामले की शिकायत बरवाअड्डा थाने में की है. पुलिस चोरों की पहचान करने में जुट गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही