Search

धनबाद : 20 को धूमधाम से मनेगा श्याम मंदिर झरिया का 41वां वार्षिक महोत्सव

कोलकाता व दिल्ली की भजन गायिका देंगी प्रस्तुति

Jharia : झरिया के लाल बाजार स्थित श्याम मंदिर का 41वां वार्षिक महोत्सव 20 जून को मनाया जाएगा. यह जानकारी मंदिर कमेटी के आलोक अग्रवाल ने 15 जून की शाम प्रेसवार्ता में दी. मंदिर की स्थापना 1983 में बाबा श्याम के भक्त राजस्थान के खाटू निवासी आलू सिंह ने की थी.  इस बार वार्षिकोत्सव पर 20 जून की सुबह 8 बजे मंदिर में विशेष अनुष्ठान श्याम बाबा की अभिषेक पूजा से शुरू होंगे. इसके बाद का भव्य सृंगार कर ज्योत प्रज्वलित की जाएगी. श्याम प्रभु को छप्पन भोग लगाया जाएगा. रात में भजन कीर्तन का कार्यक्रम होगा, जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका पूजा नाथानी (कोलकाता) व शीतल पांडे (दिल्ली) भजनों की प्रस्तुति देंगी. मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि श्याम ध्वजा 365 दिन संस्था के अध्यक्ष अमित चोखानी की ओर से मंदिर कमेटी व उसके सदस्यों को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अनर्गल बातें पोस्ट किया जा रहा है. इसके विरोध में मंदिर कमेटी के सदस्य शिव कुमार अग्रवाल ने अमित चोखानी पर धनबाद कोर्ट में केस दर्ज कराया है. प्रेसवार्ता में रघुवीर अग्रवाल, शिव कुमार अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, नवीन पोद्दार, अजय अग्रवाल, विनोद संघई, रमेश अग्रवाल, दिनेश सिंघानिया, श्यामसुंदर साह समेत कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे. यह भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dca-secretary-vinay-kumar-joins-ajsu-party/">धनबाद

: डीसीए के सचिव विनय कुमार आजसू पार्टी में शामिल  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//