Dhanbad : एसएनएमएमसीएच, धनबाद (Dhanbad) के 120 फ्रंटलाइन (आउटसोर्स) कर्मियों की छंटनी के विरोध में अस्पताल में कार्यरत 428 आउटसोर्स कर्मी 19 मई की सुबह से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं. कर्मियों की हड़ताल की वजह से सफाई समेत अस्पताल के विभिन्न विभागों व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. अस्पताल के कई विभागों में ताला लटक चुका है तो कई विभागों में इक्का-दुक्का स्थाई कर्मचारियों को मरीजों की सेवा में लगाया गया है. इस स्थिति से मरीज और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है. आउटसोर्स कर्मी छंटनी का आदेश वापस लेने की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया. इधर, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जब तक छंटनी का आदेश वापस नहीं लेगी, हड़ताल जारी रहेगी. एनेस्थिसिया विभाग में आउटसोर्स टेक्निशियन मनोज पाठक ने कहा कि राज्य सरकार हमें छलने का काम कर रही है. नई नौकरी मिलने की उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है, ऐसे में छंटनीग्रस्ती कर्मी कहां जाएंगे. कैसे परिवार चलेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-corporations-team-demolished-permanent-roadside-shops/">धनबाद:
निगम की टीम ने सड़क के किनारे स्थायी दुकानों को किया ध्वस्त [wpse_comments_template]
निगम की टीम ने सड़क के किनारे स्थायी दुकानों को किया ध्वस्त [wpse_comments_template]
Leave a Comment