Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आरएसपी कॉलेज में साइंस-कॉमर्स में 45, आर्ट्स में 55% वालों का ही नामांकन

Dhanbad : झारखंड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड का 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-destruction-of-paver-block-laid-in-the-city-started-at-a-cost-of-ten-crores/">

(Dhanbad) जिले के कॉलेजों में इंटरमीडिएट में नामांकन को लेकर भाग दौड़ शुरू हो गई है. अलग-अलग कॉलेजों में दाखिला के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है.  आरएसपी कॉलेज झरिया में इंटर साइंस और कॉमर्स में नामांकन के लिए न्यूनतम 45% मार्क्स अनिवार्य है. वहीं आर्ट्स में नामांकन के लिए 55% मार्क्स होने चाहिए. कॉलेज में सत्र 2022-24 में नामांकन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. आवेदन शुल्क भुगतान के लिए पेमेंट गेटवे सुविधा दी गई है. ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुल्क जमा करने की पर्ची के साथ स्टूडेंट्स को सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट के साथ कॉलेज काउंटर पर वेरिफिकेशन करवाना हागा. उसके बाद ही नामांकन कंफर्म होगा. कॉलेज ने इंटर के लिए एडमिशन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की है. कॉलेज की वेबसाइट www.rspcollege.org पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं.

यह है शुल्क का फॉर्मेट 

इंटर आर्ट्स में दाखिला लेने वाले छात्रों को फर्स्ट ईयर में 1186 रुपए जबकि सेकंड ईयर में 916 रुपये फीस चुकानी होगी. जबकि इंटर साइंस के फर्स्ट ईयर में 1651 रुपए और सेकंड ईयर में 1326 रुपए तथा इंटर कॉमर्स में फर्स्ट ईयर में 1186 रुपए और सेकंड ईयर में 916 रुपये फीस निर्धारित है. नामांकन शुल्क के अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 290 रुपये और माइग्रेशन शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 440 रुपये चुकाने होंगे. एससी, एसटी और ओबीसी वन को ट्यूशन फीस में 240 से 300 रुपए तक छूट मिलेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-bjp-staged-a-sit-in-protest-against-the-indecent-remarks-against-the-president/">धनबाद

: राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने दिया धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही