Search

धनबाद : सरायढेला में बीआईटी के पूर्व प्रोफेसर के घर 45 हजार नकद व जेवरात की चोरी

Dhanbad : धनबाद के सरायढेला स्थित वास्तु विहार फेस-1 में शुक्रवार की रात चोरो ने बीआईटी के रिटायर्ड प्रोफेसर नागेंद्र प्रसाद के घर को निशाना बनाया. चोरों ने घर में घुसकर अलमीरा में रखे नकद 45 हजार रुपए व लाखों के जेवरात पर हाथ साफ किया. गृह स्वामी की सूचना पर शनिवार की सुबह सरायढेला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. प्रोफेसर नागेंद्र प्रसाद ने बताया कि घर के सभी सदस्य रात में खाना खाकर सो गए थे. इसी दौरान चोर अंदर घुसे और नकद व कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए. इस बीच कॉलोनी वासियों ने पुलिस प्रशासन से मुहल्ले में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है. यह भी पढ़ें : [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp