Search

 
 
 

धनबाद: बलियापुर में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर दे दी जान

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) बलियापुर थाना क्षेत्र के आरएम फोर आवास संख्या 965 निवासी 45 वर्षीय संजय राम ने गुरुवार 23 जून को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. उसका शव आवास के सामने जंगल में गुलर के पेड़ से क्लच तार के सहारे झूलता पाया गया. इस खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पत्नी बेबी देवी व परिजन दहाड़ मार मार कर रोने लगे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/vilap-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" />रोते-बिलखते परिजन और ढाढ़स बंधाती महिलाएं
संजय राम पहले टेम्पो चलाता था. इधर हाल ही से इडली बेच कर गुजारा करता था. परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. परिजनों का कहना है कि किन कारणों से उसने फांसी लगाई, पता नहीं. वह अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गया है. सूचना पाकर बलियापुर पुलिस पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए SNMMCH धनबाद भेज दिया.बलियापुर थाना के एएसआई उदित सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया मामला आत्म हत्या का लगता है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-suhani-became-balliapur-block-topper-in-matriculation-examination-familys-journey-was-pleasant/">धनबाद

:  मैट्रिक परीक्षा में बलियापुर प्रखंड टॉपर बनी सुहानी, परिवार का सफर हुआ सुहाना [wpse_comments_template]       -  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही