Search

 
 
 

धनबाद : विशेष लोक अदालत में 46 वादों का निबटारा

 

सुलह के आधार पर 4.99 करोड़ रुपए की हुई रिकवरी

Dhanbad : झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) व धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट धनबाद में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मोटर यान दुर्घटना दावा से संबंधित 46 वादों का निष्पादन किया गया. सुलह के आधार पर कुल 4 करोड़ 99 लाख 75 हजार 875 रुपए की रिकवरी भी हुई. अवर जिला सत्र न्यायाधीश राकेश रोशन ने बताया कि मुकदमों के निबटारे के लिए छह बेंच का गठन किया गया था. बेंच में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुजीत कुमार सिंह समेत अन्य न्यायिक पदाधिकारियों ने मुकदमों की सुनवाई की. सुनवाई में रजनीकांत पाठक, दुर्गेश चंद्र अवस्थी, संजय कुमार सिंह, कुलदीप लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ कुमार विमलेंदु, डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, सहायक कांउसिल कन्हैया लाल ठाकुर, नीरज गोयल, सुमन पाठक, मु‌स्कान चोपड़ा आदि शामिल थे. राकेश रोशन ने बताया कि 30 जून को भूमि अधिग्रहण, मुआवजा, राजस्व संग्रहण से संबंधित मामलों के निस्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. यह भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-taunt-is-an-attempt-to-find-a-ray-of-hope-in-modis-defeated-mandate/">कांग्रेस

का तंज, मोदी की हार वाले जनादेश में उम्मीद की किरण तलाशने का प्रयास हो रहा है…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही