Search

धनबाद : वेंडिंग जोन में 46 दुकानदारों ने नहीं लिया हैंडओवर, फर्जीवाड़े की आशंका

Dhanbad : कोहिनूर मैदान में निर्मित निगम के वेंडिंग जोन में जिन 192 दुकानदारों का चयन किया गया है, उनमें से 46 ने अभी तक हैंड ओवर नहीं लिया है. जानकारों का कहना है कि ये कोई और नहीं निगम से जुड़े लोग हैं, जिन्होंने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले अपने परिचित या रिश्तेदार के नाम पर आवंटन ले रखा है. उनका मकसद अपने हिसाब से दुकान का भाड़ा कमाना है.

फर्जी दुकानदारों के नाम बताने से कतरा रहे यूनियन लीडर

फुटपाथ विक्रेता संघ के प्रतिनिधि और एनजीओ संचालकों ने वेंडिंग जोन में फर्जी दुकानदारों की बात तो कही, लेकिन किसी ने भी एक व्यक्ति का नाम नहीं लिया. फुटपाथ संघ के एक प्रतिनिधि ने बताया कि मुझे नाम किसी का नहीं पता है, लेकिन 30-40 लोग फर्जी हैं. वहीं दूसरे संगठन के व्यक्ति ने बताया कि 10-15 लोगों ने दूसरे के नाम पर दुकान ली है. नाम नहीं पता है. हमने यहीं पर किसी से सुना है.

146 लोगों को सौंपी जा चुकी हैं दुकानें

शहर के कोहिनूर मैदान में 800 वर्ग मीटर में 192 अलग-अलग चबूतरे बनाए गए हैं और उन्हें ऊपर से शेड से ढंका गया है. इसके अलावा लाइट, शौचालय और देखरेख के लिए गार्ड की व्यवस्था भी गई है. इन दुकानों के लिए निगम में कुल 270 आवेदन आए थे. उनमें से 192 का चयन किया गया. 146 लोगों को दुकानें सौंपी जा चुकी हैं. लेकिन फिलवक्त स्थिति यह है कि ग्राहक नहीं पहुंचने के कारण नियमित रूप से दुकानदार दुकान नहीं लगा रहे हैं. निगम के प्रयास के बाद दो दिन दुकानदारों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन शुक्रवार 23 जून को अचानक कम हो गई. चार-पांच दुकानदार ही नजर आए.

फर्जी तरीके से दुकान लेने वाले का आवंटन रद्द होगा : तिग्गा

नगर मिशन प्रबंधक सुमित विवेक तिग्गा ने बताया कि कुछ फुटपाथ विक्रेता संघ के लोगों द्वारा शहर में गलत बाते फैलाई जा रही है. यदि निगम के कर्मियों द्वारा फर्जी तरीके से दुकान का आवंटन लिया गया है तो उन्हें उनके नाम और प्रमाण के साथ निगम में आना चाहिए. फर्जी तरीके से दुकान लेने वाले व्यक्ति का आवंटन तुरंत रद्द कर दिया जाएगा और उसके खिलाफ निगम एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जाएगी. लेकिन अभी तक किसी  की शिकायत नहीं पहुंची है. फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है. जो लोग दुकान नहीं ले रहे हैं या लेकर संचालित नहीं कर रहे हैं, उनका आवंटन जल्द रद्द कर दिया जाएगा. पहले से जो वेटिंग में हैं, उन्हें मौका दिया जाएगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cure-of-all-diseases-is-possible-by-timely-check-up-dr-sharan/">धनबाद

: समय पर जांच कराने से सभी बीमारियों का इलाज संभव- डॉ. शरण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//