Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  सांसद खेल महोत्सव में 4632 खिलाड़ियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद जिला के जियलगोड़ा मैदान में 18-19 मार्च को सांसद खेल महोत्सव के लिए 16 मार्च को दोपहर तक 4632 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. यह जानकारी खेल महोत्सव के संयोजक मानस प्रसून ने दी. बताया कि क्रिकेट में 150, वॉलीबॉल में 156, कबड्डी में 144, मैराथन में 2400, साइकिलिंग में 1050, वुशु में 190, कुश्ती में 82 और योगासन में 460 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. सरायढ़ेला के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है. युवाओं व खेल प्रतिभा को मौका देने के लिए पीएम ने विवेकानंद के जन्मदिन पर इसकी शुरुआत की थी.

  18 मार्च की रात चैता, 19 को योगासन व नृत्य

मानस ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ कलाकारों को भी मौका दिया जाएगा. 18 मार्च की रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम गोला-चैता का आयोजन किया गया है. पहले दिन सभी खेलों के पहले राउंड व क्वार्टर फाइनल, 19 मार्च को सभी आठ खेलों का फाइनल राउंड खेला जाएगा. खेल महोत्सव का समापन योगासन नृत्य के साथ होगा. प्रेस वार्ता में संजय झा, मिल्टन पार्थसारथी, चन्द्रशेखर मुन्ना, शशि सिंह, अरूण कुमार, भानु खत्री मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही