Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हाउसिंग कॉलोनी व आजादनगर में ठेकेदार के घर फायरिंग में 5 गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317377&action=edit">(Dhanbad)

की हाउसिंग कॉलोनी में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार रामनरेश सिंह के घर फायरिंग मामले का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने 25 मई को 5 अपराधियों को गिरफ्तार किया. उनके पास से एक पिस्टल, दो बाइक, 5 मोबाइल, कपड़े और 39 हजार रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पकड़े गए अपराधी  22 मई को वासेपुर के आजाद नगर में धनबाद नगर निगम के ठेकेदार मतलूब अंसारी के घर फायरिंग मामले में भी शामिल थे. दोनों मामलों की डील एक लाख रुपए में हुई थी. धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी. कहा कि गैंगस्‍टर प्रिंस खान भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पकड़ गए अपराधियों में विक्‍की उर्फ बंटी, शिवम कुमार उर्फ शिवा, शंकर कुमार शर्मा, सौरभ सिन्‍हा व श्‍याम पांडे शामिल हैं. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विक्‍की उर्फ बंटी दोनों ठेकेदारों के घर फाइरिंग मामले का मुख्य लाइजनर था. कांड की साजिश इसी ने रची थी. मेजर बनकर ठेकेदारों को धमकी भरा कॉल यही करता था. वह प्रिंस खान के संपर्क में रहता था. पकड़े गए शिवम कुमार उर्फ शिवा ने फायरिंग की थी, जबकि शंकर कुमार शर्मा बाइक चला रहा था. सौरव सिन्हा और श्याम पांडे रेकी कर रहे थे. सभी को धनबाद के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया है. पांचों अपराधी पहले भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.विक्की उर्फ बंटी के खिलाफ अभी भी चार मामले चल रहे हैं.

गैंगस्‍टर प्रिंस खान के गि‍रोह को तोड़ रही पुलिस

एसएसपी ने कहा कि प्रिंस खान के सारे आपराधिक संपर्कों को धीरे-धीरे तोड़ा जा रहा है. वह भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होगा. वासेपुर में अब उसके गुर्गे नहीं बचे हैं. वह वासेपुर से बाहर के अपराधियों को पैसे देकर जोड़ रहा है. दोनों कांडों के लिए एक लाख रुपए में डील हुई थी,  जिसमें पहली किस्त में 50 हजार दिए गए थे. इसी में से 39 हजार रुपए जब्‍त किया गए हैं.

ठेकेदारों को फोन कर लगातार धमका रहा था प्रिंस खान

ठेकेदार रामनरेश सिंह और मतलूब अंसारी प्रिंस खान रंगदारी के लिए लगातार फोन कर व वाट्सएप मैसेज भेजकर धमकी दे रहा था. उसके गुर्गों ने 22 और 23 मई को दोनों ठेकेदारों के घर फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी. घटना के बाद से पुलिस हरकत में थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम टीम गठित कर जांच की जा रही थी. कई जगह छापेमारी कर एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317315&action=edit">धनबाद

: गैंगस्‍टर प्रिंस खान को नि‍पटाने में जुटी एटीएस, 12 गुर्गों को उठाया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही