Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : "उड़ान हौसलों की" के सामूहिक विवाह समारोह में 5 जोड़ों ने लिए 7 फेरे

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-putki-receives-maximum-44-4-mm-of-rain/">(Dhanbad)

की सामाजिक संस्‍था "उड़ान हौसलों की" ने 3 जुलाई को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया. इसमें गरीब परिवारों के 5 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे. झरि‍या के बस्‍ताकोला स्थित गायत्री मंदिर में विवाह मंडप सजा, जिसमें पारंपरित रूप से सात फेरों की रस्‍म पूरी की गई. इस शुभ अवसर पर वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बतौर मुख्य अतिथि झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह और विशिष्ट अतिथि पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन सिंह, डेकोरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, बीजेपी की रागिनी सिंह  सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे. संस्था के सचिव दीपक साह ने बताया कि समाज में कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जो पैसे के अभाव में अपनी बच्चियों की शादी करने में असमर्थ हैं. संस्था ने ऐसी ही बच्चियों की शादी कराने का संकल्प लिया है. पहली बार हुए इस आयोजन में 5 बेटियों का विवाह गायत्री परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ.

बेटियों को गहना, आलमारी, बर्तन देकर किया विदा

उन्होंने बताया कि विवाह के बाद प्रीतिभोज में बाराती-घराती को खाना खिलाया गया. बेटियों को संस्था की ओर से उपहार स्वरूप गहने, अलमारी, पलंग, गद्दा, कंबल, बर्तन, श्रृंगार के सामान, कपड़े, जूते, चप्पल समेत अन्‍य जरूरी सामान देकर विदाई दी गई. सामूहिक विवाह को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, सचिव दीपक शाह, कुणाल कुमार, पिंकी गुप्ता, रीता बंसल, प्रिया खेमका, अंबिका गोयल, गुंजन गोयल, स्नेहा पांडे, अनीता डोकानिया, विभा अग्रवाल,  मधु रानी, विवेक अग्रवाल, किरण अग्रवाल, ममता झा, कैलाश जैन ने अहम भूमिका निभाई. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-in-the-memory-of-dr-shyama-prasad-mookerjee-bjp-planted-saplings-in-bank-mod/">धनबाद:

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति में भाजपा ने बैंक मोड़ में किया पौधरोपण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही